महिलाओं और यूथ के नाम रहा Budget, लखपति दीदी, MSME को 10000 करोड़, AI-टेक सेक्टर सहित सेमीकंडक्टर रोडमैप का एलान
Budget 2026 में सरकार ने महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखते हुए कई बड़े एलान किए हैं. MSME सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ के प्रावधान से लेकर AI, सेमीकंडक्टर और एडवांस टेक्नोलॉजी में स्किल और रोजगार पर जोर दिया गया है. जानिए इस बजट से महिलाओं और यूथ को क्या-क्या फायदे मिले?;
Budget 2026 को सरकार ने महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार के रोडमैप के तौर पर पेश किया है. एक तरफ जहां लखपति दीदी और MSME सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का बड़ा सपोर्ट पैकेज दिया है, वहीं AI, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और फ्यूचर टेक में युवाओं को तैयार करने की रणनीति का एलान किया गया है. सरकार का फोकस साफ है कि महिलाओं को उद्यमिता और रोजगार में आगे लाना और युवाओं को आने वाले दशक की टेक्नोलॉजी के लिए स्किल्ड बनाना है. यही वजह है कि इस बजट में वर्किंग वुमन, महिला उद्यमी, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सेक्टर को खास तरजीह दी गई है.
वित्त मंत्री सीतारमण ने MSME क्षेत्र में महिलाओं के लिए 10,000 करोड़ रूपए का SME ग्रोथ फंड घोषित किया गया है, जो महिलाओं के लिए इक्विटी सपोर्ट प्रदान करेगा. पहले से चल रही योजनाओं को मजबूत करते हुए पहली बार उद्यमी महिलाओं के लिए टर्म लोन और मेंटरशिप का विस्तार किया गया है.
महिलाओं के लिए Budget 2026 में क्या?
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उद्यमी महिलाओं के लिए ‘सीमार्ट’ की स्थापना की जाएगी, जिससे महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद बेचने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी. इसके लिए 10 हजार करोड़ बजट आवंटन का एलान.
- बजट में महिलाओं के लिए स्टार्टअप और MSME लोन को आसान करने का प्रावधान है. खासकर स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए.
- शहरों में वर्किंग वुमन हॉस्टल और क्रेच सुविधाओं के विस्तार का ऐलान बजट में शामिल है. ताकि नौकरी और परिवार में संतुलन आसान हो.
- मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और केयर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष स्किल प्रोग्राम लॉन्च करने का ऐलान.
- ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ताकत देने के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार किया जाएगा. ताकि गांवों में रहने वाली महिलाओं की आय को स्थायी आय बन जाए.
- महिला-केंद्रित डिजिटल लिटरेसी और बैंकिंग एक्सेस बढ़ाने पर जोर, खासकर जनधन खातों के जरिए. हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल.
यूथ को Budget 2026 से क्या मिला?
निर्मला सीतारमण ने इस बजट को 'युवा शक्ति से प्रेरित बजट' करार दिया है. उनके मुताबिक यह देश का पहला ऐसा बजट है जो कर्तव्य भवन में बना है. वित्त मंत्री ने अति आधुनिक तकनीक की आवश्यकता पर भी जोर दिया है. एआई की आवश्यता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एआई हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा. रोजगार सृजन में उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है.
युवाओं को ध्यान में रखते हुए बजट में बजट कई घोषणाएं की गई हैं. इनमें 3 नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान स्थापित किए जाएंगे. 3 नए आर्युर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे. पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास स्थापना होगी. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना होगी. 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल बढ़ाने की योजना शुरू होगी. नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होगी.
AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई द्वारा 15,000 माध्यमिक विद्यालयों तथा 500 महाविद्यालयों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना के लिए सहायता प्रदान की जाएगी.
नौकरी-योग्य स्किल्स पर जोर : AI, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे फ्यूचर सेक्टर में स्किल ट्रेनिंग.
स्टार्टअप को सपोर्ट : युवाओं के स्टार्टअप के लिए फंडिंग, इनक्यूबेशन और टैक्स-फ्रेंडली माहौल का भरोसा.
एजुकेशन प्लस स्किल लिंक : कॉलेज शिक्षा को इंडस्ट्री-लिंक्ड स्किल प्रोग्राम से जोड़ने की योजना.
अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप : निजी और सरकारी सेक्टर में पेड अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाने पर जोर.
डिजिटल और गिग इकोनॉमी : फ्रीलांस और गिग वर्क करने वाले युवाओं के लिए सोशल सिक्योरिटी फ्रेमवर्क का विस्तार किया गया है.