सौरभ पूनिया भारत के जाने-माने पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर और 'इण्डियन पैरानॉर्मल सोसाइटी' से जुड़े एक शोधकर्ता हैं. वे रहस्यमयी मानी जाने वाली जगहों पर जाकर वैज्ञानिक उपकरणों जैसे EMF मीटर, थर्मल कैमरा आदि) की मदद से पैरानॉर्मल गतिविधियों की जांच करते हैं. वे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपने इन्वेस्टिगेशन वीडियो और हॉन्टेड प्लेस एक्सप्लोरेशन के ज़रिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.उनका मुख्य उद्देश्य पैरानॉर्मल दावों के पीछे के वैज्ञानिक और तार्किक कारणों को सामने लाना तथा लोगों के मन से अंधविश्वास और डर को दूर करना है. इस पॉडकास्ट में हमने उनसे दिशा सालियान, सुशांत राजपूत, श्रीदेवी, सिद्धू मूसेवाला के बारे में उनकी इनवेस्टिगेशन के बारे में विस्तार से जाना.