Begin typing your search...

कौन है वो पाकिस्तानी पत्रकार जिसने जयशंकर से पूछा सवाल और मुंह की खाई, पूरा वीडियो शेयर करते हुए क्या कहा?

कौन हैं पाकिस्तानी पत्रकार जहांजैब अली, जिन्होंने UN में एस जयशंकर से आतंकवाद पर सवाल किया? जानिए ARY News से जुड़े पत्रकार के करियर और पुराने विवादों के बारे में.

कौन है वो पाकिस्तानी पत्रकार जिसने जयशंकर से पूछा सवाल और मुंह की खाई, पूरा वीडियो शेयर करते हुए क्या कहा?
X

युनाइडेट नेशन्स में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एक पाकिस्तानी पत्रकार के बीच हुई तीखी नोकझोंक इन दिनों चर्चा में है. पत्रकार ने जयशंकर से पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर भारत पर सवाल किया, जिसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि एक आतंकवादी देश मुझसे इश मुद्दे पर सवाल कर रहा है.

इस सवाल को पूछने वाले पाकिस्तानी पत्रकार का नाम जहांजैब अली है. वह पाकिस्तान के ARY News से जुड़े पत्रकार हैं और कई वर्षों से वॉशिंगटन के प्रेस सर्किट में सक्रिय रहे हैं. अमेरिकी विदेश विभाग की पुरानी प्रेस ब्रीफिंग्स में भी जहांजैब अली को ARY News के पत्रकार के तौर पर दर्ज किया गया है.

UN में आखिर क्या हुआ?

यह घटना 25 सितंबर को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यानती ‘Group of Friends on Safety and Security of Shipping and Seafarers’ से जुड़े कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस पहल का संबंध समुद्री सुरक्षा, कमर्शियल जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा से है. इसी कार्यक्रम के दौरान जहांजैब अली ने जयशंकर से सवाल किया.

उन्होंने पूछा कि आपकी सरकार कब पाकिस्तान में आतंकवाद को स्पॉन्सर करना बंद करेगी. इस सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि एक आतंकवादी देश इस मुद्दे पर मुधसे ये सवाल कर रहा है. कम ऑन. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने हस्तक्षेप करते हुए पत्रकार से कहा कि आपने अब अपना जवाब लाउड एंड क्लियर सुन लिया है.

कौन हैं जहांजैब अली?

जहांजैब अली पाकिस्तान के ARY News से जुड़े पत्रकार हैं और लंबे समय से अमेरिका में पत्रकारिता कर रहे हैं. अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रिकॉर्ड बताते हैं कि वह कम से कम 2016 से अमेरिकी सरकार की प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछते रहे हैं. 2016 की एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने खुद को ARY News TV, Pakistan का पत्रकार बताया था.

इसके बाद भी वह अमेरिकी विदेश विभाग और दूसरे अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछते दिखाई दिए हैं. 2023 में भी उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग की ब्रीफिंग में पाकिस्तान में मीडिया की स्थिति और इमरान खान के नाम के मीडिया कवरेज पर सवाल किया था.

2023 में एक अन्य अमेरिकी ब्रीफिंग में उन्होंने भारत, मणिपुर और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े सवाल भी पूछे थे. यानी जहांजैब अली के सवालों में पाकिस्तान, भारत, कश्मीर और दक्षिण एशिया से जुड़े विदेश नीति के मुद्दे पहले भी शामिल रहे हैं.

क्या व्हाइट हाउस में हुआ था विवाद?

UN में जयशंकर से सवाल पूछने वाले जहांजैब अली इससे पहले भी एक हाई-प्रोफाइल प्रेस इवेंट से जुड़े विवाद में सामने आ चुके हैं. दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के व्हाइट हाउस में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जेम्स एस. ब्रैडी प्रेस ब्रीफिंग रूम में पत्रकार खड़े होकर अपनी जगह का इंतजार कर रहे थे.

इसी दौरान जहांजैब अली पर आरोप लगा कि वह पहले से आगे खड़े पत्रकारों के बीच आगे की ओर बढ़ गए. वहां मौजूद कुछ पत्रकारों ने उनसे पीछे जाने को कहा, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया. इसके बाद वहां मौजूद पत्रकारों के बीच बहस हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, इस विवाद में अनुभवी व्हाइट हाउस संवाददाता अप्रैल रयान ने भी हस्तक्षेप किया और जहांजैब अली को पीछे जाने के लिए कहा.

कई साल से अमेरिकी प्रेस सर्किट में सक्रिय...

जहांजैब अली का अमेरिकी पत्रकारिता सर्किट में काम नया नहीं है. अमेरिकी विदेश विभाग के रिकॉर्ड में उनके सवाल वर्षों से दर्ज हैं. 2016 में उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग की ब्रीफिंग में पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए एक आतंकवाद संदिग्ध को लेकर सवाल किया था.

2018 में भी उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग की ब्रीफिंग में भारत के न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप यानी NSG में शामिल होने से जुड़े सवाल पूछे थे. इसी तरह 2018 में एक अमेरिकी राजनीतिक ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने अमेरिकी राजनीति और डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा सवाल भी पूछा था. 2023 में उन्होंने पाकिस्तान में इमरान खान के मीडिया कवरेज को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग से प्रेस स्वतंत्रता पर सवाल किया था.

अगला लेख