Begin typing your search...

Flydubai Incident: नीचे गिर रहे विमान को प्लंबर ने उड़ा दिया, Air Crash Investigation टीवी सीरीज में ऐसा क्या जिससे इतना कुछ सीख लिया

Flydubai Incident में 14,300 फीट नीचे गिर रहे विमान को एक प्लंबर ने संभालने में मदद की, जानें ‘Air Crash Investigation’ टीवी सीरीज से उसने क्या सीखा था और कैसे 174 लोगों की जान बचाने में मदद मिली.

Flydubai Incident: नीचे गिर रहे विमान को प्लंबर ने उड़ा दिया, Air Crash Investigation टीवी सीरीज में ऐसा क्या जिससे इतना कुछ सीख लिया
X

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को बीते रोज हाइजैक करने की कोशिश की गई. ये काम करने वाला कोई और नहीं फ्लाइट का को पायलट था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इसे फ्लाइट को क्रैश करना चाहता का और इसके चलते ही उसकी कप्तान स्मित माछर से विवाद हो गया, जो भारत के रहने वाले हैं. इस दौरान को पायलट ने माछर पर चाकू से हमले किए जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए.

हालात को देखते हुए यात्री मौके पर पहुंचे और उनमें से एक हयून नाम के शख्स ने हमलावर को पायलट को पीछे गर्दन से दबोच लिया और बाहर खीच लाया. जब उसने प्लेन को नीचे जाते देखा तो उसने स्टेयरिंग पुल करके उसे ऊपर लाया. खास बात यह है कि हयून पेशे से एक पलंबर है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उसने ये सब कहां से सीखा? बता दें, हयून ने ये सब एक टीवी प्रोग्राम से समझा था और जब वैसे हालात बने तो उसने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल किया और 170 से ज्यादा लोगों की जान बचा ली.

कौनसे प्रोग्राम को देखर हयून ने सीखा ये सब?

जिस टीवी कार्यक्रम का हयून ने जिक्र किया, उसका नाम ‘Air Crash Investigation’ है. यह सच में हुए विमान हादसों पर आधारित एक टीवी सीरीज है. इसमें दुनिया में हुए बड़े विमान हादसों को दोबारा दिखाया जाता है. कार्यक्रम में हादसे की घटनाओं को समझाने के लिए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ट्रांसक्रिप्ट, चश्मदीदों की गवाही और विमानन विशेषज्ञों के इंटरव्यू का इस्तेमाल किया जाता है.

हयून के मुताबिक, इसी कार्यक्रम को देखने से उन्हें विमान के कंट्रोल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी. संकट के समय उन्होंने इसी जानकारी का इस्तेमाल किया.

कितना नीचे आया विमान?

इस घटना के दौरान बोइंग 737 MAX 8 विमान करीब 14,300 फीट नीचे गिर गया. यह गिरावट उत्तरी सऊदी अरब के ऊपर करीब 30 सेकंड में हुई. इस दौरान विमान ने हाइजैक अलर्ट भी भेजा. इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबूक की ओर मोड़ दिया गया. विमान ने तबूक में सुरक्षित लैंडिंग की और यात्रियों को विमान से उतार लिया गया.

क्या है ‘Air Crash Investigation’?

‘Air Crash Investigation’ एक टीवी सीरीज है, जो वास्तविक विमान हादसों पर आधारित है. इसे ‘Mayday’ के नाम से भी जाना जाता है. इस सीरीज में वास्तविक विमान हादसों की घटनाओं को विस्तार से दोबारा पेश किया जाता है. हर एपिसोड में हादसे की परिस्थितियों को समझाने के लिए ड्रामेटाइज्ड री-कंस्ट्रक्शन दिखाया जाता है.

इसके लिए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ट्रांसक्रिप्ट के साथ-साथ चश्मदीदों के अनुभवों को भी शामिल किया जाता है. कार्यक्रम में विमानन विशेषज्ञों और उन जांचकर्ताओं के इंटरव्यू भी दिखाए जाते हैं, जिन्होंने संबंधित हादसों की जांच की थी. कई बार हादसे से जुड़े वास्तविक वीडियो फुटेज का भी इस्तेमाल किया जाता है.

कब शुरू हुई थी सीरीज?

‘Air Crash Investigation’ टीवी सीरीज की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. इसके क्रिएटर्स Andre Barro, Bernard Vaillot और Greg Gransden हैं. सीरीज में Jonathan Aris, Stephen Bogaert और John Cox जैसे कलाकार भी नजर आए हैं. दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्रोग्राम के कुल 25 सीजन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका आखिरी सीज़न 2025 मे आया था.

किस कंपनी ने बनाई है ‘Air Crash Investigation’?

‘Air Crash Investigation’, जिसे ‘Mayday’ के नाम से भी जाना जाता है, Cineflix Productions ने बनाई है. Cineflix Productions का मुख्यालय टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में है.

कहां प्रसारित होती है यह सीरीज?

इस सीरीज का पहला प्रसारण कनाडा के Discovery Channel पर सितंबर 2003 में हुआ था. इसके बाद इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर National Geographic और कई दूसरे ग्लोबल नेटवर्क और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया. भारत में यूजर इसे JioStar के जरिए देख सकते हैं.

नेतन्याहू ने हमले पर क्या कहा?

बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा, “भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के असाधारण साहस को मैं सलाम करता हूं. चाकू से हमला होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया. उन्होंने उसका विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की. इससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. उन्होंने इजरायली नागरिकों समेत विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई. मैं कैप्टन मच्छर के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.”

अगला लेख