Begin typing your search...

उड़ता हुआ व्हाइट हाउस! ट्रंप को किसने गिफ्ट किया बोइंग 747-8, अपग्रेड करने में खर्च हुए 3300 करोड़ रुपये; 6 पॉइंट में जानें खासियत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के शाही परिवार की ओर से गिफ्ट में मिले लग्जरी बोइंग 747-8 विमान को आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरक्राफ्ट बेड़े में शामिल कर लिया है.

Donald Trump New Boeing 747-8
X

Donald Trump New Boeing 747-8

( Image Source:  X/ @Benleo )

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के शाही परिवार की ओर से गिफ्ट में मिले लग्जरी बोइंग 747-8 विमान को आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरक्राफ्ट बेड़े में शामिल कर लिया है. अमेरिकी वायुसेना ने इस विशेष विमान को VC-25B ब्रिज नाम दिया है, जिसे अब राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

मैरीलैंड स्थित एक विशाल हैंगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने इस विमान का अनावरण किया. अत्याधुनिक तकनीक, हाई-एंड सुरक्षा सिस्टम और शानदार इंटीरियर से लैस यह विमान अब अमेरिका की नई राष्ट्रपति पहचान के रूप में देखा जा रहा है.

विमान से जुड़ी 7 बड़ी बातें

1. यह बोइंग 747-8 विमान मूल रूप से कतर के शाही परिवार के स्वामित्व में था. बाद में इसे अमेरिका को उपहार स्वरूप दिया गया. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान के रूप में इस्तेमाल से पहले इसे कई सुरक्षा और तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया गया.

X/ @Benleo

2. अमेरिकी वायुसेना ने इस विमान को VC-25B ब्रिज नाम दिया है. यह विमान अब राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं में इस्तेमाल होगा और मौजूदा एयर फोर्स वन बेड़े का हिस्सा बन चुका है.

3. विमान के अनावरण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा "यह विमान एक तरह का लग्जरी और उड़ता हुआ व्हाइट हाउस होगा. ऐसा विमान पहले किसी ने कभी नहीं देखा होगा."

X/ @sentdefender

4. अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति जिन विमानों का इस्तेमाल करते थे, उनमें आइकॉनिक 'रॉबिन एग ब्लू' और सिल्वर रंग प्रमुख होता था लेकिन नए VC-25B ब्रिज में रंगों का पूरा कॉन्सेप्ट बदल दिया गया है. ट्रंप की पसंद के अनुसार विमान को नेवी ब्लू, लाल और सफेद रंग की थीम दी गई है. विमान के निचले हिस्से को गहरे नीले रंग से रंगा गया है, जबकि ऊपरी हिस्से में चमकदार पट्टी जोड़ी गई है.

5. विमान को अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा और कार्यशैली के अनुरूप पूरी तरह से मॉडिफाई किया गया है. इसके इंटीरियर, कम्युनिकेशन सिस्टम, सुरक्षा उपकरण और अन्य सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है. विमान में राष्ट्रपति के बोर्डिंग क्षेत्र के पास आधिकारिक प्रेसिडेंशियल सील भी लगाई गई है, जबकि पिछले हिस्से पर अमेरिकी है.

X/ @Moluskein

6. कतर से मिले विमान को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के लिए अमेरिका ने भारी निवेश किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान को सैन्य और सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार करने में करीब 400 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बाद ही इसे राष्ट्रपति की यात्रा के लिए मंजूरी मिली.

डोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख