Begin typing your search...

तुम कुछ नहीं कर सकते ट्रंप! Iran को दिया अल्टीमेटम एकदम बोगस? अमेरिकी राष्ट्रपति की वह 5 धमकियां जो निकली एकदम खोखली

Donald Trump की छवि बड़बोले राष्ट्रपति की बनती जा रही है. वह अकसर दूसरे देशों को धमकी देते रहते हैं, लेकिन कुछ खास कदम नहीं उठाते हैं. अब उन्होंने ईरान को अल्टीमेटम दिया है.

तुम कुछ नहीं कर सकते ट्रंप! Iran को दिया अल्टीमेटम एकदम बोगस? अमेरिकी राष्ट्रपति की वह 5 धमकियां जो निकली एकदम खोखली
X
( Image Source:  X-@ANI )

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खेतला है तो ईरान 'आग का गोला' बन जाएगा. इससे पहले ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो अब बढ़कर मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) कर दिया गया है. यानी भारत में सुबह 5 बजे. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप की ये धमकी खोखली लगती है. वह पहले भी ऐसे कई देशों को बोगस धमकियां दे चुके हैं, लेकिन वह करते कुछ नहीं है.

Donald Trump की सख्त चेतावनी का ईरान ने बेबाकी से जवाब दिया है. भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि पिछले 47 सालों में अमेरिका ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ सका है और आगे भी ऐसा कर पाना उसके लिए संभव नहीं होगा. उनके इस बयान से साफ है कि ईरान हरगिज़ झुकने के मूड में नहीं है.

पहले भी कितनी बार किस-किसको दे चुके हैं धमकी?

अफगानिस्तान

ट्रंप ने Afghanistan में Taliban के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी. उनका बगराम एयर बेस (Bagram Air Base) को तालिबान उसे दे, या फिर मिलिट्री कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

क्या हुआ: बड़े स्तर पर सैन्य बढ़त के बजाय अमेरिका ने बातचीत का रास्ता अपनाया और बाद में शांति समझौते की दिशा में कदम बढ़ाए. हालांकि कोई मिलिट्री एक्शन नहीं हुआ. इस दौरान तालिबान ने भी साफ कहा था कि वह किसी भी हाल में इस बेस को अमेरिका को नहीं सौंपेगा.

उत्तर कोरिया

2017 में डोनाल्ड ट्रंप ने नोर्थ कोरिया को धमकी दी थी और कार्रवाई की बात कही थी.

क्या हुआ: इसके बाद युद्ध नहीं हुआ, बल्कि ट्रंप और Kim Jong Un के बीच मीटिंग्स शुरू हो गईं. यहां तक की दोनों नेताओं की मुलाकात हुई.

  • तुर्की

ट्रंप ने Turkey को 2019 चेतावनी दी थी कि अगर उसने सीरिया में अमेरिकी हितों के खिलाफ कदम उठाए तो उसकी अर्थव्यवस्था खत्म कर देंगे.

क्या हुआ: कुछ आर्थिक प्रतिबंध लगे, लेकिन कोई सैन्य टकराव या बड़ा एक्शन नहीं हुआ. ये धमकी भी एकदम बोगस साबित हुई.

  • Cuba

ट्रंप क्यूबा पर कब्जा करने की धमकी लगाताक देते आए हैं. इस देश के आर्थिक हालात सही नहीं चल रहे हैं. ट्रंप ने मुल्क पर कई तरह के इल्जाम लगाते हुए इस पर कब्जा करने की बात कही थी.

क्या हुआ: कड़े प्रतिबंध लगाए गए, लेकिन कोई सैन्य हमला नहीं हुआय

  • NATO को क्यों दी धमकी?

ट्रंप ने कई बार NATO को “obsolete” बताया और बाहर निकलने की धमकी दी थी. ईरान वॉर के दौरान भी जब नाटो ने साथ नहीं दिया तो यूएस ने कहा कि वह रीएसेसमेंट करेगा.

क्या हुआ: अमेरिका NATO में बना रहा, हालांकि सहयोगियों पर खर्च बढ़ाने का दबाव जरूर बढ़ा.

अमेरिकाईरान इजरायल युद्धडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख