Begin typing your search...

डरा देने वाला खतरनाक बिजनेस कर रही ये महिला, 60 हजार सांपों को पाल करोड़ों की कर रही कमाई

चीन की एक महिला अपनी बेहद खतरनाक और अनोखी जिंदगी को लेकर चर्चा में है, जो 60,000 से ज्यादा जहरीले सांपों की देखभाल करती है और इसके जरिए करोड़ों रुपये कमाती है.

chinese woman
X

60 हजार सांपों को पाल करोड़ों की कर रही कमाई

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 22 April 2026 11:57 AM IST

चीन की एक युवा महिला इन दिनों अपनी अनोखी और बेहद खतरनाक नौकरी को लेकर चर्चा में है. जहां ज्यादातर लोग सेफ और कंफर्टेबल करियर चुनते हैं, वहीं इस महिला ने 60,000 से ज्यादा जहरीले सांपों के बीच रहकर एक ऐसा बिजनेस शुरू किया है जिसे सुनकर ही लोग हैरान रह जाते हैं.

गांव में अपने परिवार के पारंपरिक सांप पालन बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए उसने इसे बड़े स्तर पर पहुंचा दिया है. कोबरा और अन्य खतरनाक सांपों के बीच रोज काम करते हुए भी वह इस कारोबार से अच्छी कमाई कर रही है. सांपों के जहर और अन्य प्रोडक्ट्स के जरिए उसकी सालाना आय लाखों में पहुंच चुकी है, जिससे यह बिजनेस और भी चर्चा में आ गया है.

गांव की पारिवारिक परंपरा से शुरू हुई कहानी

यह कहानी चीन के गुआंग्शी क्षेत्र की है. इस महिला का नाम किन (Qin) है, जिनका जन्म 1995 में हुआ था. उनके पिता पहले से ही सांपों की खेती (Snake Farming) का काम करते थे. बचपन से ही वह इस माहौल में बड़ी हुईं, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कुछ समय के लिए शहर चली गई थीं. बाद में जब उनके पिता अकेले यह काम संभाल नहीं पाए, तब वह वापस गांव लौट आईं और इस खतरनाक काम में पूरी तरह शामिल हो गईं.

60,000 से ज्यादा जहरीले सांपों की देखभाल

किन आज एक बड़े सांप फार्म को संभालती हैं, जहां 50,000 से ज्यादा जहरीले “फाइव-स्टेप स्नेक” पाए जाते हैं. करीब 10,000 कोबरा भी पाले जाते हैं. यह कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि ये सभी बहुत जहरीले सांप होते हैं. रोजाना इनके खाने, सफाई और देखभाल का काम करना पड़ता है. कई बार इन्हें सीधे हाथों से संभालना भी पड़ता है, जो बेहद खतरनाक होता है.

सांपों से कमाई कैसे होती है?

इस फार्म से कई तरीकों से कमाई होती है:

  • सांप के जहर को निकालकर बेचा जाता है.
  • एक ग्राम जहर की कीमत काफी ज्यादा होती है.
  • कुछ सांपों को खाने और पारंपरिक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है.
  • सांप का मांस और अन्य हिस्से भी बेचे जाते हैं.
  • इन सभी स्रोतों से मिलाकर यह फार्म सालाना करीब 1 मिलियन युआन (लगभग 1.46 लाख डॉलर) तक की कमाई करता है.

हर दिन खतरे से भरा काम

इतने जहरीले सांपों के बीच काम करना बेहद जोखिम भरा होता है. किन खुद मानती हैं कि सांपों का काटना बहुत दर्दनाक होता है और इसका असर शरीर पर लंबे समय तक रह सकता है. फिर भी वह इस काम को संभाल रही हैं क्योंकि उन्हें बचपन से इसका एक्सपीरियंस है और अब यह उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है.

सोशल मीडिया पर भी बढ़ रही पहचान

किन सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और “द गर्ल हू कलेक्ट्स वेनम” नाम से वीडियो शेयर करती हैं. इसमें वह लोगों को सांपों की देखभाल, जहर निकालने के प्रोसेस और इस काम की सच्चाई के बारे में जानकारी देती हैं. उनके हजारों फॉलोअर्स हैं और लोग उनके खतरनाक लेकिन अनोखे काम को देखकर हैरान भी होते हैं और सीखते भी हैं.


अगला लेख