April 3, 2026
क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष यात्रियों का एक स्पेससूट इतनी कीमत का होता है कि उसमें कई लग्जरी घर खरीदे जा सकते हैं.
NASA के एक स्पेससूट की कीमत लगभग 12 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा) तक हो सकती है.
इस कीमत में सिर्फ सूट नहीं, बल्कि ऑक्सीजन, तापमान कंट्रोल और लाइफ-सपोर्ट बैकपैक भी शामिल होता है.
स्पेससूट की कुल लागत का बड़ा हिस्सा सुरक्षा और कंट्रोल सिस्टम पर खर्च होता है, ताकि अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित रहें.
यह सूट अंतरिक्ष में ऑक्सीजन देता है, शरीर का तापमान कंट्रोल करता है और खतरनाक रेडिएशन से बचाता है.
एक स्पेससूट में 10 से ज्यादा परतें होती हैं, जिनमें केवलर और गोर-टेक्स जैसे मजबूत मटेरियल का इस्तेमाल होता है.
स्पेससूट के ग्लव्स बनाने में सबसे ज्यादा खर्च आता है, क्योंकि उनमें मजबूती और लचीलापन दोनों जरूरी होता है.
NASA के अनुसार, 1970 के दशक में बनाए गए स्पेससूट की कीमत उस समय 15 से 22 मिलियन डॉलर के बीच थी. अगर आज की महंगाई के हिसाब से देखें, तो यही कीमत बढ़कर लगभग 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाती है.