66 सीटें-शानदार लुक-कम किराया, ऐसी हैं नोएडा की डबल डेकर बसें

नोएडा में चलेंगी डबल डेकर बसें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले जल्द ही सड़कों पर इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें नजर आएंगी.

दौड़ेंगी 110 इलेक्ट्रिक बसें

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पहले फेज़ में 110 इलेक्ट्रिक बसों को ऑपरेट किया जाएगा.

इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल

इन 110 बसों में 10 शानदार डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं. इनका डिजाइन और आधुनिक सुविधाएं लोगों को खास एक्सपीरियंस देंगी.

10 रुपये किराया

डबल डेकर बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये रखा जाएगा.

66 सीटों वाली होंगी बसें

हर डबल डेकर बस में 66 यात्रियों के लिए सीट है अधिक क्षमता होने से यात्रियों को भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी.

बसों का रूट

ये बसें एमपी-1, एमपी-2, एमपी-3, जोनल रोड नंबर-6 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सहित कई रूट्स पर चलेंगी.

More Stories