न टोपी-न कुर्ता-पजामा, अखिलेश यादव का ये लुक हुआ वायरल

Credit : x-@JaikyYadav16

वायरल हुआ अखिलेश का लुक

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुर्ता-पजामा और लाल टोपी वाले अंदाज में नहीं, बल्कि जींस टी-शर्ट पहन कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं.

Credit : x-@JaikyYadav16

जींस-टी शर्ट में अलग अंदाज

अक्सर सफेद कुर्ता-पजामा और लाल टोपी में दिखने वाले अखिलेश यादव इस बार जींस और सफेद टी-शर्ट में नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया.

Credit : x-@Sachingupta

पहली नजर में पहचानना हुआ मुश्किल

वीडियो देखने वाले कई लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि यह अखिलेश यादव हैं. उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

Credit : x-@Sachingupta

52 की उम्र में दिखी फिटनेस

52 साल की उम्र में भी अखिलेश यादव काफी फिट नजर आ रहे हैं. उनके कैजुअल लुक ने लोगों को उनकी फिटनेस पर बात करने का मौका दिया.

Credit : x-@Sachingupta

लाल टोपी बनी पहचान

राजनीति में अखिलेश यादव की पहचान उनकी लाल समाजवादी टोपी और सादगी भरे पहनावे से जुड़ी रही है. यही वजह है कि लोग उन्हें इसी रूप में देखने के आदी हैं.

Credit : ANI

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

वायरल वीडियो के बाद लोग उनके नए लुक पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों को यह अंदाज पसंद आया तो कुछ ने उनके ट्रेडिशनल लुक को ज्यादा बेहतर बताया.

Credit : ANI
More Stories