Maven Ms India Plus 2025: चंडीगढ़ की मानसी वर्मा बनीं ‘मिस रनवे स्टार’

मिस इंडिया प्लस 2025

चंडीगढ़ के ली मेरिडियन होटल में आयोजित मेवन मिस इंडिया प्लस 2025 के ग्रैंड फाइनल में मानसी वर्मा ने शानदार सफलता हासिल की.

मानसी वर्मा

देशभर के चारों ज़ोनों से सिलेक्टेड टॉप फाइनलिस्ट्स के बीच मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया. इस अचीवमेंट के साथ मानसी वर्मा ने इस ब्यूटी पेजेंट में अपनी स्ट्रांग अपीरियंस, कॉन्फिडेंस और स्टेज एफिशिएंसी का परिचय दिया.

कौन हैं मानसी वर्मा?

मानसी वर्मा, फेमस साइंटिस्ट, शिक्षक एवं साहित्यकार महेश वर्मा की बेटी हैं. पिता की इंटेलिजेंस और वैल्यू के साथ मानसी ने अपने सेल्फ-कॉन्फिडेंस और टैलेंट के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.

इंस्पायरिंग मैसेज

मानसी वर्मा की यह अचीवमेंट न केवल यंग जनरेशन को इंस्पायर्ड करती है बल्कि यह मैसेज भी देती है कि कॉन्फिडेंस, लगातार प्रयासों और स्वयं पर विश्वास से हर मंच पर सफलता पाई जा सकती है.

More Stories