बीमारी को हराकर, TCS की नौकरी छोड़, IAS सुरभि गौतम ने ऐसे रचा इतिहास
हेमा पंत
February 23, 2026
Credit : x-@jpgautam12696
कौन हैं सुरभि गौतम?
सुरभि गौतम मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. वह साल 2016 में 50वीं रैंक के साथ आईएएस बनी थीं.
Credit : x-@sanatanpath
टॉप मेरिट लिस्ट में नाम
सरकारी हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाई करने के बावजूद सुरभि 10वीं और 12वीं में 90% से ज्यादा नंबरों से पास हुई. गणित और विज्ञान में पूरे नंबर लाकर उन्होंने राज्य की टॉप मेरिट लिस्ट में जगह बनाई.
Credit : x-@sanatanpath
बीमारी भी नहीं रोक सकी कदम
12वीं के दौरान सुरभि को रूमेटिक फीवर हुआ था. हर 15 दिन में 150 किलोमीटर दूर इलाज के लिए जाना पड़ता था, लेकिन इस परेशानी ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया.
Credit : instagram-@surbhi Gautam ias
इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल
स्टेट इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा में शानदार परफॉर्म कर सुरभि ने भोपाल इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करते हुए यूनिवर्सिटी टॉप किया और गोल्ड मेडल जीता.
Credit : instagram-@surbhi Gautam ias
अंग्रेज़ी कमजोरी से ताकत तक
कॉलेज के पहले दिन अंग्रेज़ी में खुद का इंट्रोडक्शन न दे पाने पर उनका मजाक उड़ाया गया. लेकिन उन्होंने रोज 10 नए अंग्रेज़ी शब्द सीखें और धीरे-धीरे अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर किया.
Credit : instagram-@surbhi Gautam ias
छोड़ी TCS की नौकरी
इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने Tata Consultancy Services में नौकरी शुरू की. अच्छी सैलरी और स्टेबल करियर के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी.
Credit : instagram-@surbhi Gautam ias
instagram-@surbhi Gautam ias
तैयारी के दौरान सुरभि ने ISRO, BARC, GATE, MPPSC, SAIL, FCI, SSC और दिल्ली पुलिस SI जैसे एग्जाम भी क्लियर किए.
Credit : कई एग्जाम किए क्लियर
AIR 1 से IAS तक का ऐतिहासिक मुकाम
साल 2013 में उन्होंने Indian Engineering Services में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की. इसके बाद 2016 में यूपीएससी में 50वीं रैंक के साथ आईएएस बनीं.