March 9, 2026
ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने टीम इंडिया की टी20 विश्व कप जीत का जश्न मनाया. अब उनकी गर्लफ्रेंड लाइमलाइट में आ चुकी है. पिछले कुछ सालों से अदिति और ईशान का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई बार साथ देखा गया है.
मॉडल और पूर्व ब्यूटी क्वीन अदिति नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के दोस्तों और परिवार के साथ बैठी थीं.
अदिति को लाइव ब्रॉडकास्टिंग में कई बार टीम का हौसला बढ़ाते हुए दिखाया गया. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बहन कोमल उनके बगल में बैठी थीं और उनका साथ दे रही थीं.
अदिति जयपुर की रहने वाली मॉडल और बिजनेवूमेन हैं. जयपुर में जन्मी और पली-बढ़ी अदिति नेहाइयर एजुकेशन के लिए जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले शहर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की.
खबरों के अनुसार, अदिति ने स्टूडेंट रहते हुए ही कॉलेज के फैशन शो और लोकल ब्यूटी पेजेंट में भाग लेना शुरू कर दिया था. जहां से उनकी जर्नी शुरू हुई.
2017 में मिस इंडिया पेजेंट में भाग लेने और फाइनलिस्ट बनने के बाद उन्हें फेम मिला. अगले साल, उन्हें 'मिस दिवा सुप्रानेशनल' का ताज पहनाया गया और उन्होंने मिस सुप्रानेशनल 2019 में मिस इंडिया के रूप में भारत का रिप्रेजेंट किया.
अदिति ने कुछ साल पहले अपना खुद का फैशन और मेकअप लेबल लॉन्च किया था और फिलहाल इसे आगे बढ़ा रही हैं.
इंस्टाग्राम पर 350K से अधिक फॉलोअर्स के साथ, उन्होंने खुद को एक कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में स्टैब्लिश किया है