दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कौन सी, तुलना में रुपया कहां खड़ा?
हेमा पंत
May 15, 2026
Credit : instagram-@rio_nation226
दुनिया की करेंसी
दुनिया में हर देश की अपनी अलग करेंसी होती है, लेकिन उनकी ताकत एक जैसी नहीं होती. कहीं 1 रुपये में कई विदेशी करेंसी मिल जाती हैं, तो कहीं एक विदेशी नोट के लिए सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं.
Credit : chatgpt
कुवैती दीनार
Kuwaiti Dinar (KWD) दुनिया की सबसे महंगी करेंसी मानी जाती है. 1 कुवैती दीनार की कीमत करीब 310 रुपये है.
Credit : META AI
बहरीन दीनार
1 Bahraini Dinar की कीमत करीब 254.22 रुपये के आसपास है. बहरीन छोटा देश जरूर है, लेकिन तेल कारोबार और विदेशी निवेश इसकी करेंसी को मजबूत बनाते हैं.
Credit : instagram-@banknote_world
ओमानी रियाल
1 Omani Rial करीब 249.30 रुपये के बराबर है. दिलचस्प बात ये है कि कभी ओमान में भारतीय रुपया भी इस्तेमाल होता था, लेकिन आज वहां की करेंसी काफी मजबूत हो चुकी है.
Credit : instagram-@oman_adrenaline
जॉर्डन की करेंसी
Jordanian Dinar लगभग 135.21 रुपये के बराबर है. जॉर्डन के पास बड़े तेल भंडार नहीं हैं, फिर भी उसकी स्थिर अर्थव्यवस्था करेंसी को मजबूती देती है.
Credit : instagram-@moneymuseum5
ब्रिटिश पाउंड
British Pound (GBP) की कीमत करीब 128 रुपये है. ब्रिटेन की मजबूत फाइनेंशियल मार्केट और ग्लोबल ट्रेड में बड़ी भूमिका पाउंड को खास बनाती है.
Credit : instagram-muhammedalirhmnv
डॉलर
डॉलर दुनिया की 10वी सबसे महंगी करेंसी है, जहां 1 डॉलर की कीमत 95.87 भारतीय रुपया है.