PM मोदी से पहले इंदिरा गांधी ने कहा था- 'सोना मत खरीदो'

Credit : Instagram: indira___gandhi

मोदी की अपील

बीते 11 मई को पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की. जिसमें उन्होंने कहा- खाने के तेल का कम इस्तेमाल, एक साल तक सोना न खरीदना, पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा और विदेशी यात्राएं टालें.

Credit : ANI

चर्चा में अपील

पीएम मोदी की यह अपील चर्चा में बनी हुई है लेकिन सबसे ज्यादा जो परेशान कर रही है वो है सोना न खरीदने की. जिसे सुनकर व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है.

Credit : ANI

59 साल पुराना दौर

लेकिन उनकी यह अपील 59 साल पुराने दौर की याद दिला रहा है. जब 1967 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने सोना न खरीदने की अपील की थी.

Credit : Instagram: indira___gandhi

1967 में घोषणा

6 जून, 1967 को द हिंदू में प्रकाशित एक रिपोर्ट की हेडलाइन थी- जिसमें इंदिरा ने लोगों से कहा- 'सोना न खरीदे'. वजह थी कि उस समय भारत विदेशी मुद्रा की भारी कमी और आयात बोझ तले दबा था.

Credit : Instagram: indira___gandhi

इंदिरा का फैसला

ऐसे में लिमिटेड डॉलर स्टॉक पर गोल्ड इंपोर्ट को बड़ा बोझ माना गया. जिसके चलते इंदिरा गांधी को यह फैसला लेना पड़ा. उन्होंने जनता से अपील की विदेशी मुद्रा के मामले में हम अति गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं.

Credit : Instagram: indira___gandhi

आयात का बोझ

उन्होंने आगे कहा, 'सोने के आयात से सोने के आयात से हमारा बोझ काफी बढ़ गया है. इसलिए, मैं अपने सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे आभूषणों या किसी अन्य रूप में सोना न खरीदें. यह राष्ट्रीय अनुशासन और त्याग का समय है.'

Credit : Instagram: indira___gandhi

क्यों की मोदी ने अपील?

अब मोदी की अपील से अगर समझे तो भारत में ऐसी स्थिति पश्चिम देशों में होने वाले तनाव की वजह से संकट में है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े तेल शिपिंग मार्गों में से एक, होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास के तनाव से प्रेरित है.

Credit : ANI

आयात का भारी बिल

पीएम मोदी की यह अपील तब आई जब हाल ही के हफ्तों में वैश्विक कच्चे तेल की कीमत लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 126 डॉलर प्रति प्रति आई. जिससे भारत पर इंपोर्ट बिल काफी बढ़ गया.

Credit : ANI
More Stories