नई महिला डिप्टी CM Sunetra Pawar,रखती हैं लाखों के गहने,करोड़ों की संपत्ति

Credit : Instagram: sunetra.pawar

उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद यह लगभग तय है कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगी.

Credit : Instagram: sunetra.pawar

शपथ लेंगी

सुनेत्रा पवार आज 31 जनवरी शाम 5 बजे मुंबई में शपथ लेंगी और महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी.

Credit : Instagram: sunetra.pawar

उस्मानाबाद में जन्म

सुनेत्रा का जन्म तेर, उस्मानाबाद में हुआ था. वह पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बहन हैं.

Credit : Instagram: sunetra.pawar

प्रमुख राजनीतिज्ञ

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की एक प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जुड़ी हुई हैं.

Credit : Instagram: sunetra.pawar

बिजनेस वर्ल्ड में बड़ा नाम

सुनेत्रा पॉलिटिशियन होने के साथ बिजनेस वर्ल्ड में भी एक बड़ा नाम है. वह बारामती टेक्सटाइल कंपनी की अध्यक्ष और भारत के पर्यावरण मंच की सीईओ हैं.

Credit : ANI

कुल संपत्ति

2024 के लोकसभा चुनाव हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति (चल और अचल) लगभग 127 करोड़ रुपये है, जिसमें से चल संपत्ति करीब 30 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 97 करोड़ रुपये है.

Credit : Instagram: sunetra.pawar

ज्वैलरी की कुल कीमत

उनके हलफनामे में घोषित ज्वैलरी की कुल कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये है. इसमें खुद के लिए चांदी के बर्तन (35 किलो, मूल्य 25 लाख रुपये), सोने के गहने (1030 ग्राम, मूल्य 52 लाख रुपये) और डायमंड्स सेट्स (28 कैरेट, मूल्य 24.5 लाख रुपये) शामिल हैं.

Credit : Instagram: sunetra.pawar

चांदी की मूर्तियां

उनके पति के नाम पर चांदी की मूर्तियां और गिफ्ट आइटम (कुल चांदी 41.5 किलो, मूल्य लगभग 29 लाख रुपये) भी हैं. हालांकि सार्वजनिक कार्यक्रमों में वह साधारण ज्वैलरी पहनती हैं, जैसे कि सोने-चांदी के नेकलेस, कान की बालियां और मंगलसूत्र शामिल है.

Credit : Instagram: sunetra.pawar
More Stories