Palace on Wheels को साल 1982 में शुरू किया गया था. इसे भारत की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन माना जाता है.
Credit : palaceonwheels.rajasthan.gov.in
45 साल बाद चलेगी ट्रेन
अपने 45 साल के इतिहास में पहली बार यह ट्रेन मई महीने के आखिर में भी चलाई जा रही है. आमतौर पर यह ट्रेन सितंबर से अप्रैल के बीच ऑपरेट होती थी.
Credit : palaceonwheels.rajasthan.gov.in
42 लग्जरी सुइट
इस ट्रेन में 36 डीलक्स केबिन, 2 सुइट केबिन, 3 सुपर डीलक्स केबिन और 1 प्रेसिडेंशियल सुइट हैं. सभी कमरे राजस्थान के राजघरानों और रियासतों की थीम पर डिजाइन किए गए हैं.
Credit : palaceonwheels.rajasthan.gov.in
ट्रेन में है स्पा
सफर के दौरान यात्रियों को रिलैक्स महसूस कराने के लिए Spa, Ayurvedic Massage, Salon और Therapy Services भी दी जाती हैं.
Credit : thepalaceonwheels.org
ट्रेन में मिलता है बार और लाइव म्यूजिक
मेहमानों के लिए ट्रेन में शानदार लाउंज बार भी है. शाम के समय फोक डांस, लाइव म्यूजिक और कल्चरल प्रोग्राम भी होते हैं.
Credit : palaceonwheels.rajasthan.gov.in
खाने में मिलती है दुनिया भर की डिश
ट्रेन के दो शानदार रेस्टोरेंट्स में राजस्थानी, मुगलई, इंडियन, चाइनीज, थाई और मैक्सिकन फूड परोसा जाता है.
Credit : palaceonwheels.rajasthan.gov.in
14 सैलून
खुद को ग्रूम करने के लिए इस ट्रेन में 14 पूरी तरह AC सैलून कोच हैं.