August 6, 2026
मानसून सत्र चल रहा है और आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई. इस बारिश का मजा सांसद भी लेते हुए नजर आए.
इस बारिश का मजा कंगना रनौत भी लेती नजर आईं. सांसद का हमेशा की तरह खूबसूरत साड़ी और स्टेटमेंट लुक दिखा.
इस बारिश का असली मजा राहुल गांधी ने लिया. जहां वह संसद के बाहर बिना छाते के नजर आए.
प्रिया सरोज की फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह बारिश में संसद के बाहर छाता लिए नजर आ रही हैं.
इस मानसून की बारिश में राजनाथ सिंह भी संसद से बाहर जाते नजर आए, जहां उनके बॉडी गार्ड छाता पकड़ते हुए दिखे.
काला सूट पहन प्रियंका गांधी भी बारिश में भीगती नजर आईं. वहीं, उनके आसपास सभी लोग छाता लिए घूम रहे थे.
जगदंबिका पाल भी सेशन में शामिल हुए, जहां प्रिया सरोज संग उनकी भी बारिश की फोटो वायरल हो रही है.