July 18, 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान आज सुबह सोनम वांगचुक को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया.
सोनम वांगचुक के जाने के बाद अभिजीत दीपके रोते हुए नजर आए. वह अपने हाथ में सोनम, गांधी और बी आर अंबेडकर की फोटो लिए बैठे हैं.
सोनम वांगचुक के बाद जेएनयू के तीन स्टूडेंट भी धरने पर बैठ गए हैं.
प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस लोगों को संभालते नजर आई. जहां इस फोटो में 3-4 महिला पुलिस एक लड़की को उठाते दिख रहे हैं.
सोनम के जाने के बाद कुछ लड़के अपने सिर पर सफेद रंग का कपड़ा बांधे नजर आ आए.
प्रदर्शन के दौरान एक लड़की ने अभिजीत दीपके के ऊपर काली रंग के स्याही भी फेंकी.
अभिजीत दीपके के हाथों में संविधान की किताब भी दिखी और उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए.