कहां से पढ़ें लिखे हैं धर्मेंद्र प्रधान के बेटा-बेटी, नैमिषा प्रधान कौन?

कौन हैं नैमिषा प्रधान?

नैमिषा प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी और पेशे से कानूनी विशेषज्ञ हैं. हाल में NEET पेपर लीक विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर उनका नाम चर्चा में आया. ट्रोलिंग बढ़ने के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया.

कहां से की पढ़ाई?

धर्मेंद्र प्रधान के बच्चों में उनकी बेटी नैमिषा प्रधान ने अमेरिका की प्रतिष्ठित Tufts University से एलएलएम (LLM) की डिग्री हासिल की है, जबकि उनके बेटे निशांत ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून से और उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पूरी की है.

Credit : कहां से पढ़ें लिखे हैं धर्मेंद्र प्रधान के बच्चे?

नैमिषा ने कब पूरी की मास्टर्स?

नैमिषा ने वर्ष 2023 में कानून में स्नातकोत्तर (Master of Laws) की पढ़ाई पूरी की.

क्या करती हैं नौकरी?

वर्तमान में वह US-India Strategic Partnership Forum (USISPF) में Senior Associate के रूप में कार्यरत हैं.

सोशल पर क्यों आईं चर्चा में?

NEET पेपर लीक विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई पोस्ट वायरल हुए.

धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी कौन हैं?

उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोठुआ गांव से हैं.

More Stories