बिना कोचिंग UPSC फतह करने वाली IPS अंशिका वर्मा की कहानी

Credit : instagram-@anshikaverma.ips

बिना कोचिंग के UPSC

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार कोशिश करते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिलती है. ऐसी ही प्रेरक कहानी है IPS अधिकारी अंशिका वर्मा की, जिन्होंने बिना कोचिंग अपने दम पर मंज़िल हासिल की.

Credit : instagram-@anshikaverma.ips

कौन हैं अंशिका वर्मा?

अंशिका उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. उनका सफर बताता है कि सही डायरेक्शन, डिसिप्लिन और मेहनत हो तो सपने हकीकत बन सकते हैं.

Credit : instagram-@anshikaverma.ips

इंजीनियर से आईपीएस

अंशिका ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने करियर की दिशा बदलते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी.

Credit : instagram-@anshikaverma.ips

बिना कोचिंग की तैयारी

अंशिका ने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. सेल्फ-स्टडी, सही रणनीति और रोजाना रिविजन उनकी तैयारी का हिस्सा थे.

Credit : instagram-@anshikaverma.ips

दूसरे अटेंप्ट में सक्सेस

UPSC 2020 में अंशिका ने दूसरी कोशिश में शानदार कामयाबी पाई और ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल की.

Credit : instagram-@anshikaverma.ips

सोशल मीडिया पर भी स्टार

अंशिका वर्मा की पहचान सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं है. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं.

Credit : instagram-@anshikaverma.ips

क्यों हैं इंस्पिरेशन?

अंशिका की कहानी यह साबित करती है कि अगर इरादा मजबूत हो तो बिना कोचिंग भी UPSC जैसी परीक्षा फतह की जा सकती है. अंशिका आज हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की मिसाल हैं.

Credit : instagram-@anshikaverma.ips
More Stories