‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब रिलीज हो चुकी है और आते ही दर्शकों के बीच छा गई है. इस फिल्म में कई कलाकारों ने पाकिस्तानी किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया है.
Credit : instagram-@danishpandor
राकेश बेदी
राकेश बेदी इस फिल्म में जमील जमाली के रोल में नजर आए हैं, जहां उनकी एक्टिंग देख सभी दंग रह गए थे.
Credit : instagram-@comedyculture.in
संजय दत्त
संजय दत्त ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक्टिंग के मामले में किसी से कम नहीं है. इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी शख्स एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया.
Credit : instagram-@damakeuplab
अक्षय खन्ना
भला पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत अक्षय खन्ना को कौन-भूल सकता है. जबरदस्त डांस और एक्टिंग से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था.
Credit : Instagram @ akshaye_khanna_
दानिश इकबाल
धुरंधर 2 में बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम के रोल में दानिश इकबाल ने सभी को चौंका दिया था. उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन गजब था.
Credit : x-@Bitt2DA
दानिश पंडोर
दानिश पंडोर ने पाकिस्तानी उजैर बलोच के किरदार में खुद को ऐसे ढाला, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
Credit : instagram-@filmydeva
अंकित सागर
अंकित सागर जो फिल्म में जावेद खनानी के रोल में दिखे. इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी
बिमल ओबरॉय
बिमल ओबरॉय ने इस फिल्म में शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर हर किसी को अपना फैन बना दिया है.
Credit : x-@TheDeolsFC
नवीन कौशिक
धुरंधर फिल्म में डोंगा का रोल निभाने वाले नवीन कौशिक भी पॉपुलर हो रहे हैं.
Credit : instagram-@naveenmalandro
विवेक सिन्हा
विवेक सिन्हा पाकिस्तानी आंतकी जहूर मिस्त्री का रोल प्ले कर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.
अर्जुन रामपाल
धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट में अर्जुन रामपाल ने पाकिस्तानी किरदार निभाया. इस फिल्म में वह मेजर इकबाल के रोल में नजर आए.