कांवड़ यात्रा में खाने-पीने की पवित्रता से लेकर धार्मिक आयोजनों में दूसरे समुदाय की भागीदारी तक, कई मुद्दों पर बहस होती रही है. इसी मुद्दे पर एक चर्चा के दौरान स्वामी यशवीर जी महाराज ने कांवड़ यात्रा में मुस्लिम दुकानदारों की मौजूदगी, कथित तौर पर पहचान छिपाकर कारोबार करने और धार्मिक भावनाओं से जुड़े सवाल उठाए. उन्होंने धार्मिक आयोजनों में मुस्लिम समुदाय के बहिष्कार की मांग भी की. वहीं, बातचीत में कांवड़ियों के बीच नशे और उपद्रव की घटनाओं पर भी सवाल उठे. स्वामी यशवीर ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति को नशे से जोड़ना गलत है और कांवड़ यात्रा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए.