एक महिला ने OpenAI के खिलाफ केस दर्ज करते हुए दावा किया है कि चैटबॉट ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड को गलत दिशा में प्रभावित किया, जिससे मामला स्टॉकिंग तक पहुंच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद व्यक्ति ने भावनात्मक सहारे के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति पर इसका असर पड़ा. आरोप है कि AI के जवाबों ने उसके भ्रम को कम करने के बजाय बढ़ा दिया, जिससे वास्तविक जीवन में गलत व्यवहार देखने को मिला.