दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग कथित चीनी जासूसी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग उर्फ हुआंग ले के साथ उनकी करीबी को लेकर कई गंभीर दावे सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस पर चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली इंटेलिजेंस एसेट होने का संदेह जताया गया है. इस विवाद के बीच Nvidia के शेयरों में गिरावट आई और कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग की संपत्ति को भी बड़ा झटका लगा. एलिस का नाम मेगा स्पीड नाम की कंपनी से भी जुड़ा है, जिसने Nvidia से अरबों डॉलर के AI चिप खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. अब Nvidia का बोर्ड कथित जासूसी कनेक्शन और संवेदनशील अमेरिकी तकनीकी जानकारियों के संभावित लीक होने के पहलुओं की जांच कर रहा है.