लखनऊ के लालबाग स्थित न्यू विधायक आवास परिसर में मंगलवार की दोपहर बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री और पहले सरकार में मंत्री राज्य मंत्री रह चुके नानक भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वो कैसे गिरे. जो तस्वीरे सामने आई हैं उनमें देखा जा रहा है कि भुर्जी गिरे हुए हैं और लोग आस पास से जा रहे हैं. कुछ लोग तो वीडियो भी बना रहे हैं.