Begin typing your search...

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर पूर्व DGP विक्रम सिंह का बड़ा बयान, बोले-36 साल के सेवा काल में ऐसे अभूतपूर्व घटनाक्रम नहीं देखा

X
संजीव चौहान
संजीव चौहान

Published on: 8 Oct 2026 6:24 PM

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस, हिंदुस्तानी हुकूमत और अर्धसैनिक बलों द्वारा किए गए “कथित-बल प्रयोग” के बेजा इस्तेमाल पर विधवा विलाप करने वालों को अंदर की सच्चाई ही नहीं पता है. जो CJP और अब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की जिद पर अड़कर जंतर-मंतर को ‘नुमाईश-मैदान’ बनाए बैठे हैं, इन्हें आभास ही नहीं है कि जिस तरह का तमाशा दोनो आंदोलनों में और जिस तरह के बेतुके लोगों ने किया था, उसमें पुलिस-अर्धसैनिक बलों का बेजा इस्तेमाल अगर हिंदुस्तानी हुकूमत ने कर दिया होता, तो आज जो सरकार के खिलाफ बकवास करते नहीं थक रहे हैं, ऐसे तमाम लोगों की भीड़ में कई तो बोलने-रोने के काबिल भी न बचे होते. स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान के साथ यह तमाम बेबाक बातें आखिर 1974 बैच के रिटायर्ड आईपीएस और उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने क्यों कहीं, उन्हीं की जुबानी सुनने से ही दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा.


अगला लेख