Begin typing your search...

नोएडा में 24 सितंबर से ट्रैफिक का बदलेगा गणित, UP International Trade Show के लिए नया प्लान जारी

X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा

Published on: 22 Sept 2026 6:29 PM

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 2026 को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं. 24 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस बड़े आयोजन के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है. इसके तहत कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा और कुछ मार्गों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपना रूट तय कर लें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. ट्रेड शो में आने वाले लोगों के लिए भी पार्किंग और यातायात व्यवस्था से जुड़े निर्देश जारी किए गए हैं.


अगला लेख