उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP ने अपनी सियासी रणनीति तेज कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा चर्चा में है. दलित और OBC नेताओं के घर भोजन, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद से मुलाकात और NDA सहयोगियों को एकजुट करने की कोशिश के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. क्या BJP अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की काट तलाश रही है? क्या जातीय समीकरणों के सहारे 2027 में जीत की रणनीति तैयार हो रही है? जानिए इस खास रिपोर्ट में.