भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी, खुफिया एजेंसियों का खेल, आतंकवाद और जबरदस्त कॉमेडी अगर इन सबका एक साथ तड़का लगे तो कहानी कैसी होगी? आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' इसी दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों के सामने आई है. फिल्म में आयुष्मान खुराना बिलाल अहमद और विक्रांत नाम की दो अलग-अलग पहचानों के बीच उलझे नजर आते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब याददाश्त खोने के बाद उन्हें खुद नहीं पता रहता कि वह किसके लिए काम कर रहे हैं. फिल्म का पहला हाफ कॉमेडी, ट्विस्ट और पुराने गानों के दिलचस्प इस्तेमाल से मनोरंजन करता है, जबकि इंटरवल के बाद कहानी की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती है. आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग, मुकुल देव की मौजूदगी और सारा अली खान का सीमित स्क्रीन टाइम फिल्म को किस तरह प्रभावित करता है? क्या 'उड़ता तीर' स्पाई थ्रिलर और कॉमेडी का सही मेल बैठा पाती है? जानिए इस रिव्यू में.