पिछले कुछ दिनों में चीनी के दाम में बेतहाशा इजाफा हुआ है. कुछ दिन पहले 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी अब 60 रुपये से ज्यादा में बिक रही है. ऐसे में स्टेट मिरर हिंदी की टीम न्यू कोंडली मार्केट पहुंची और वहां दुकानदारों और लोगों से बातचीत की. बाजार में चर्चा है कि गन्ने के इस्तेमाल और एथेनॉल उत्पादन की वजह से चीनी का उत्पादन प्रभावित हुआ है, हालांकि दुकानदार इसकी पुष्टि नहीं कर पाए. कारोबारियों का कहना है कि मिलों से ही चीनी महंगे भाव पर आ रही है और इस बार उत्पादन कम होने की बात सामने आ रही है. बढ़ी कीमतों के कारण दुकानदारों की बिक्री और खरीद दोनों प्रभावित होने की बात कही गई है, जबकि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है. बाजार में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में चीनी के दाम ₹70-75 प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं. देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट...