समाजवादी पार्टी इस वक्त टेंशन में है और इसकी वजह हैं आजम खान. आजम खान और रामपुर के उनके समर्थक समाजवादी पार्टी के नेता डिंपल यादव से नाराज हैं लेकिन सवाल यह है कि डिंपल से आखिर ऐसी कौन सी गलती हो गई कि पार्टी से आजम खान फिर से नाराज हो चुके हैं. यही हाल लोकसभा चुनाव के दौरान भी था. दरअसल ये नाराजगी इस बात को लेकर है कि आजम खान के विरोधी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इन सबमें बड़ा नाम है मोहम्मद वकील एडवोकेट. इसी बात को लेकर आजम खान और इनके समर्थकों में गुस्सा है.