पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. टीएमसी सांसद और अभिनेत्री Saayoni Ghosh ने एक वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी नेता प्रदीप दीक्षित पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में सायोनी घोष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और इनाम जैसी बात कही गई, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. सायोनी घोष ने मामले में तुरंत पुलिस कार्रवाई की मांग की है और बीजेपी नेतृत्व से जवाब मांगा है. सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है और महिलाओं की सुरक्षा, राजनीतिक भाषा और जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है.