रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 1,688 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने से पहले योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी, फीस और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जान लें.