महंगाई के बीच आम लोगों के लिए Loan EMI को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है. SBI Research की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में Repo Rate में 25-25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो Home Loan, Car Loan और Education Loan की ब्याज दरों पर असर पड़ सकता है. खासतौर पर फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज की EMI बढ़ने की संभावना रहेगी. इससे पहले से लोन चुका रहे लोगों के मासिक बजट पर भी दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में RBI के अगले फैसलों पर आम लोगों और बैंकिंग सेक्टर की नजर रहेगी.