करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली बताई जा रही फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर बॉलीवुड और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा तेज है. ट्रेलर में क्या खास है, कौन-सी चीजें दर्शकों को पसंद आईं और किन पहलुओं पर सवाल उठ रहे हैं? एक रिएक्शन वीडियो में सिनेमा की समझ रखने वाली प्रिया ने फिल्म के दोनों ट्रेलर पर अपनी राय रखी. बातचीत के दौरान हनुमान जी के किरदार की झलक को लेकर भी बात हुई. ऐसे में जानिए ‘रामायण’ के ट्रेलर की खूबियां, कमियां और दर्शकों की उम्मीदों से जुड़े अहम पहलू.