Begin typing your search...

सिर्फ मोहरे पकड़े गए, असली मास्टरमाइंड बाहर; राम मंदिर चंदा विवाद पर संतोष दुबे का बड़ा आरोप, बोले- दबाव में हैं CM योगी

X
Champat Rai के खिलाफ पहली बार आवाज उठाने वाले Santosh Dubey ने सुनाई Ram Mandir में हुए पाप की कहानी
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Published on: 2 July 2026 7:27 PM

धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे ने राम मंदिर चंदा घोटाले की जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को बचाने की कोशिश की जा रही है. दुबे का दावा है कि उनकी दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जबकि 15 दिन बाद एक ट्रस्टी की शिकायत पर हल्की धाराओं में केस दर्ज हुआ. उन्होंने कहा कि नए ट्रस्टी कृष्ण मोहन यादव की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कम है. संतोष दुबे ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है और उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और इस मामले को अंत तक लड़ेंगे. दुबे ने कहा कि अगर दोषियों को सजा नहीं मिली तो भविष्य में मंदिरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होंगे. उन्होंने कुछ लोगों द्वारा आरोपियों के पक्ष में किए जा रहे बचाव को भी निशाने पर लिया और इसे आईटी सेल की रणनीति बताया. संतोष दुबे ने एसआईटी जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केवल जांच समिति बनाने से सच्चाई सामने नहीं आएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि असली मास्टरमाइंड तक पहुंचना जरूरी है.