Begin typing your search...

सरकार के खिलाफ अब जनता सड़कों पर, देखिए विपक्ष के 'शिव बारात का तांडव'? Exclusive रिपोर्ट

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Updated on: 12 Oct 2026 9:50 PM IST

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. सोमवार को राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 12 खंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर पैदल मार्च निकाला. इस मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. मार्च में प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार, राजीव शुक्ला, सुप्रिया सुले और संजय राउत समेत कई नेता नजर आए. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. विपक्षी नेताओं ने इसे जन आंदोलन बताते हुए सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जताया.