Begin typing your search...

नोएडा के 128 EWS फ्लैट खाली कराने का नोटिस, बोले लोग- ‘कहां जाएंगे? पहले दें वैकल्पिक घर’

X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा

Updated on: 19 Aug 2026 10:30 PM IST

नोएडा के सेक्टर-31 स्थित EWS जनता फ्लैट्स के 128 मकान मालिकों को नोएडा अथॉरिटी की ओर से घर खाली करने का नोटिस दिया गया है. अथॉरिटी के मुताबिक, स्ट्रक्चरल ऑडिट में इन फ्लैट्स की स्थिति जर्जर पाई गई है और इनमें रहना सुरक्षित नहीं है. नोटिस मिलने के बाद यहां रहने वाले लोगों में नाराजगी है. उनका कहना है कि अचानक मकान खाली करने के बाद वे कहां जाएंगे. लोगों ने मांग की है कि पहले रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और अगर फ्लैट दोबारा बनाए जाते हैं तो उन्हें तय समयसीमा में वापस देने की लिखित गारंटी दी जाए.


अगला लेख