Begin typing your search...

7 साल बाद लौट रहा SUV का 'बादशाह'! Mitsubishi Pajero की वापसी से ऑटो दुनिया में मची हलचल

X
Pajero Returns 2026 : 7 साल बाद वापस आ रही LEGEND SUV
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 31 May 2026 10:50 AM

करीब 7 साल बाद Mitsubishi Pajero एक बार फिर वापसी करने जा रही है. जापानी ऑटो कंपनी Mitsubishi Motors ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसकी आइकॉनिक SUV का नया जनरेशन मॉडल 2026 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा. 1982 में लॉन्च हुई Pajero दुनिया की सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड SUVs में गिनी जाती है और 170 से अधिक देशों में इसकी 32.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. नई Pajero को Triton पिकअप ट्रक के मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसमें एडवांस सस्पेंशन, नया केबिन, आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है.


अगला लेख