लखनऊ के अलीगंज के रहने वाले चिकन कारोबारी के बेटे और कैफे संचालक शिवा शर्मा की हत्या मामले में परत दर परत खुल रही है. क्राइम कुंडली सामने आ रही है उस कातिल हसीना के काले सच की. उस अपार्टमेंट के हालात की बात करें तो वहां से मिली हुई चीजों को देखकर पुलिस भी दंग रह गई. मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंची तो उसे कई ऐसी चीजें मिलीं जिसको आज तक उसने देखा तक नहीं था. वहां पर वियाग्रा की टेबलेट मिली, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले, फैंटेसी के कई आइटम मिले जिनको पुलिस ने खुद आज तक नहीं देखा था. सिर्फ फिल्मों में ही देखे थे. नशीली दवाएं मिलीं. इसके अलावा मॉडलिंग की तमाम फोटो मिलीं, ये बड़े-बड़े लोगों के साथ श्रद्धा की खिंचाई गई थीं. वो तस्वीरें भी उन्हें मिलीं जिनको देख के पुलिस भी समझ नहीं पाई कि आखिर यह लड़की चीज क्या है.