Begin typing your search...

दाऊद इब्राहिम की जगह लेना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई? 90 के दशक की याद दिलाते हैं ये 4 सबूत

X
सागर द्विवेदी
Edited By:सागर द्विवेदी

Updated on: 19 Oct 2026 11:00 PM IST

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के बाद एक बार फिर बॉलीवुड की सुरक्षा और अंडरवर्ल्ड के कथित नेटवर्क को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इस मामले में अनिल पंडित का नाम भी चर्चा में आया है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के संपर्क में बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए कथित ऑडियो में हमले की जिम्मेदारी लेने और सलमान खान को लेकर धमकी देने के दावे किए गए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बॉलीवुड को निशाना बनाने के लिए किसी नए नेटवर्क का इस्तेमाल हो रहा है? क्या दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी के दौर के बाद अब ‘एल-कंपनी’ की चर्चा शुरू हो गई है? हालांकि, अनिल पंडित की भूमिका और कथित गैंग कनेक्शन की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.


अगला लेख