असम के जोरहाट से एक मामले सामने आया है. जहां एक युवक पर अपने ही घर में बड़ी चोरी करने का आरोप लगा है.सामने आई जानकारी के मुताबिक, माता-पिता की गैरमौजूदगी में घर के लॉकर को तोड़ा गया और करीब 50 लाख रुपये के सोने के साथ 2 लाख रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है.आरोप है कि चोरी किए गए पैसों और सामान का इस्तेमाल युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को iPhone दिलाने और उसके साथ अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए किया.इस मामले में यश अग्रवाल नाम के युवक का नाम सामने आया है.बताया जा रहा है कि इस कथित वारदात में जीतेंद्र चुमानी और रोहित प्रसाद नाम के दो अन्य लोगों की भी भूमिका बताई गई है लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… बताया जा रहा है कि माता-पिता ने अहमदाबाद से यश को वापस लाया.अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की गई संपत्ति का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया.