उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की हत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. उनका शव घर में मिला और मुंह से खून निकलने के साथ ही गहने गायब होने की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह लूट है या हत्या सभी संभावित पहलुओं से पड़ताल की जा रही है.