Begin typing your search...

क्या कोई भी बुक कर सकता है कोच और बोगी? ट्रेन में सेज सजने से लेकर रुद्राभिषेक तक के वीडियो वायरल, जानिए रेलवे के नियम

X
Indian Railway का FTR सिस्टम, जिससे हो जाती है पूरी Train आपकी, यूं करें बुकिंग?| State Mirror Hindi

भारतीय रेलवे की ट्रेनों में हाल के दिनों में वायरल हुए 'सुहागरात' और 'रुद्राभिषेक' जैसे वीडियो ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, रेलवे की एफटीआर (Full Tariff Rate) योजना के तहत आम लोग ट्रेन के कोच या पूरी ट्रेन निजी कार्यक्रमों के लिए बुक कर सकते हैं. इस सुविधा में शादी, धार्मिक आयोजन, पर्यटन और अन्य निजी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं. दो कोच से लेकर 18 या 24 कोच वाली पूरी ट्रेन तक बुक करने का विकल्प मिलता है. इसके लिए यात्रा से कम से कम 30 दिन पहले आवेदन करना होता है और पूरी राशि एकमुश्त जमा करनी पड़ती है. हालांकि हाल में वायरल वीडियो के बाद रेलवे ने स्पष्ट किया कि आयोजन निजी थे, लेकिन नियमों के पालन को लेकर जांच भी शुरू की गई है. रेलवे अब यह भी देखने पर विचार कर रहा है कि बुकिंग के दौरान कोच का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाएगा. यानी वायरल वीडियो के पीछे रेलवे की एफटीआर बुकिंग योजना की अहम भूमिका है.