Begin typing your search...

बुमराह के बिना श्रीलंका में टीम इंडिया की होगी अग्निपरीक्षा, प्रैक्टिस मैच में स्पिन ने बचाई लाज लेकिन पेस अटैक रहा बेअसर

X

श्रीलंका दौरे पर पहला टेस्ट शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के सामने कुछ सवाल खड़े हो गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट XI ने अभ्यास मैच के पहले दिन 90 ओवर में 363 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए इंतजार करना पड़ा. भारत के लिए राहत की बात यह रही कि जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट लिए और स्पिनर्स का असर दिखा. हालांकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को पहले दिन कोई विकेट नहीं मिला, जिससे पेस अटैक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भी भारत के लिए बड़ी चुनौती है, खासकर श्रीलंका की घरेलू परिस्थितियों में... अब सवाल है कि क्या शुभमन गिल की टीम इन संकेतों को नजरअंदाज कर पहले टेस्ट में दमदार वापसी करेगी या श्रीलंका की परिस्थितियां भारत की पुरानी टेस्ट कमजोरियों को फिर उजागर करेंगी?