भारतीय घरों में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि पीढ़ियों की जमा-पूंजी और परिवार की सुरक्षा का प्रतीक भी है. खासकर महिलाओं के पास शादी, त्योहारों और विरासत में मिले सोने के आभूषण होते हैं. लेकिन क्या घर में रखा यही सोना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है? सुप्रीम कोर्ट के 2 नवंबर 2026 के एक फैसले ने सोना रखने और उसके स्रोत का हिसाब देने को लेकर नई बहस छेड़ दी है. क्या शादीशुदा महिलाएं अब भी 500 ग्राम, अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना रख सकते हैं? क्या 500 ग्राम से ज्यादा सोना रखने पर कार्रवाई होगी? क्या अब हर गहने का बिल दिखाना जरूरी है? सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आम परिवारों पर क्या असर पड़ेगा? इस वीडियो में जानिए सोना रखने से जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब.