दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस खास पॉडकास्ट में मशहूर अर्थशास्त्री शरद कोहली ने बताया कि आखिर गोल्ड और सिल्वर की कीमतें क्यों लगातार बढ़ रही हैं और इसके पीछे वैश्विक आर्थिक हालात की क्या भूमिका है. उन्होंने यह भी समझाया कि सोना कब सस्ता हो सकता है, निवेश के लिए सही समय क्या है और मौजूदा बाजार में निवेशकों को कौन-सी रणनीति अपनानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सोना चांदी के पीछे लोग जिस तरह भाग रहे हैं वो सही नहीं है. सोना और चांदी आपके निवेश का बस एक हिस्सा होना चाहिए.