गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 में पति पर चाकू से हमले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, पत्नी प्रिया शर्मा के जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से प्रेम संबंध थे. आरोप है कि दोनों ने शशांक कंतारिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 26 अक्टूबर की सुबह हुई इस घटना में सीसीटीवी फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आया है. सोसाइटी के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया. शशांक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.