Begin typing your search...

600 KM/H की रफ्तार, आसमान में मौत का शिकारी, Geran-5 से क्यों बढ़ी टेंशन?

X

रूस का नया Geran-5 ड्रोन यूक्रेन के एयर डिफेंस के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है. जेट इंजन से लैस इस ड्रोन की रफ्तार 600 किमी प्रति घंटे तक बताई गई है और यह करीब 6,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है. यूक्रेनी खुफिया जानकारी के मुताबिक इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और जामिंग से बचने वाली तकनीक भी मौजूद है. इसकी तेज रफ्तार और मिसाइल जैसे डिजाइन की वजह से इसे ड्रोन और क्रूज मिसाइल के बीच की कड़ी माना जा रहा है. रूस बड़ी संख्या में ऐसे जेट ड्रोन इस्तेमाल कर रहा है, जिससे यूक्रेन के एयर डिफेंस पर दबाव बढ़ रहा है. अब सवाल है कि यूक्रेन इसका मुकाबला कैसे करेगा.


अगला लेख